ओम का नियम formula' सीमा, मात्रक

 ओम का नियम। 

जर्मन भौतिकविद् एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉर्ज साइमन ओम ने सन् 1827 में एक नियम प्रतिपादित किया जिसमें उन्होंने विद्युत धारा एवं विभवांतर में संबंध स्थापित किया।इसी संबंध को ओम का नियम कहते हैं।

(यदि किसी चालक की भौतिक अवस्थाएं जैसे ताप, दाब, लंबाई, क्षेत्रफल आदि स्थिर रहता है तो उसके सिरों के मध्य उत्पन्न विभवान्तर प्रवाहित विद्युत धारा के समानुपाती होता है)









home  science  physics

 
ओम का नियम क्या है? परिभाषा, सूत्र, सीमा ohm’s law in hindi (om ka niyam)
by rpsc guide -may 17, 20210

 
इस लेख में हम भौतिक विज्ञान के चैप्टर ओम का नियम (what is ohm’s law in hindi) के बारे में पढ़ेंगे
यह नियम बहुत ही महत्वपूर्ण है ओम का नियम कक्षा 10 व कक्षा 12 तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं मे भी om ka niyam kya hai के चैप्टर से प्रश्न पूछे जातें है
तो चलिए जानते है की ओम का नियम क्या है? ओम के नियम की परिभाषा, सीमा, अभ्यास, उदाहरण, और ओम के नियम का सत्यापन कैसे किया जाता है।

अनुक्रम  दिखाएँ 
ओम का नियम क्या है? किसे कहते है! what is ohm’s law in hindi
सन् 1826 में जर्मन वैज्ञानिक डॉ. जार्ज साइमन ओम (george simon ohm) ने किसी चालक के सिरों पर लगाये गये विभवान्तर तथा उसमें प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा का सम्बन्ध को एक नियम से व्यक्त किया जिसे ओम का नियम (om ka niyam) कहते है।

इस नियम के अनुसार “यदि किसी चालक की भौतिक अवस्था (जैसे ताप, लम्बाई, क्षेत्रफल आदि) अपरिवर्तित रखी जाये तब उसके सिरों पर लगाये गये विभवान्तर तथा उसमें प्रवाहित होने वाली धारा का अनुपात नियत रहता हैं। अर्थात् यदि चालक के सिरों पर v विभवान्तर लगाने पर उसमें । धारा बहे तो ओम के नियम (ohm’s law in hindi) से

v/i = नियतांक

r = नियतांक

इस नियतांक को चालक का विद्युत प्रतिरोध (electric resistance) कहते है तथा इसे r द्वारा व्यक्त करते है।

प्रतिरोध :- किसी चालक का वह गुण जिसके वजह से वह अपने में प्रवाहित होने वाले
आवेश के प्रवाह का विरोध करता है।


 
प्रतिरोध का मात्रक एवं विमा-

प्रतिरोध का s.i. मात्रक वोल्ट/एम्पियर या ओम (ohm) होता है।

ओम के नियम की परिभाषा (definition of ohm’s law) :-
यदि किसी चालक की भौतिक अवस्थाएं जैसे ताप, दाब, लंबाई, क्षेत्रफल आदि स्थिर रहता है तो उसके सिरों के मध्य उत्पन्न विभवान्तर प्रवाहित विद्युत धारा के समानुपाती होता है।

ओम का नियम 
ओम का नियम का सूत्र (समीकरण) :-
v = ir


 
ओम का मात्रक (unit) :-

ohm ke niyam ka matrak, ओम का नियम
एक ओम की परिभाषा :-


यदि किसी चालक तार में एक एम्पियर की धारा प्रवाहित होती करने पर उसके दोनो सिरो के मध्य एक वोल्ट विभवान्तर उत्पन्न होता है, जिसे एक ओम कहते है।

अंतर्राष्ट्रीय ओम (international ohm)

एक वर्ग किमी अनुप्रस्थ काट क्षेत्र वाले 10.63 सेमी. लंबे शुद्ध पारे के स्तंभ का प्रतिरोध, जिसका द्रव्यमान 0०c पर 14.4521 ग्राम है, एक अंतर्राष्ट्रीय ओम (international ohm) कहलाता है।

ओम के नियम का सत्यापन (om ka niyam ka satypan) :-
om ka niyam के अनुसार एक सेल (b), धारा नियंत्रक (rh), अमीटर (a) तार pq को वोल्टमीटर के समांतर क्रम में जोड़ देते है। चालक तार में विभिन्न मान की धाराएं प्रवाहित कर अमीटर से ज्ञात करते है तथा संगत विभवान्तर को वोल्टमीटर से ज्ञात करते है।


 
विभवान्तर (v) व धारा (i) के पाठ्यंक के मध्य ग्राफ एक सीधी रेखा प्राप्त होती है।

ohm law graph om ka kiyam
ओम के नियम का चित्र
ओम के नियम की सीमाएं (limitations ohm’s law in hindi)
जब कोई चालक ओम के नियम का पालन करता है तब उसका प्रतिरोध r आरोपित
विभवान्तर पर निर्भर नहीं करता है जिससे v व i के मध्य आलेख एक सरल रेखा
होती है जो मूल बिन्दु से गुजरती है।
जो पदार्थ ओम के नियम (ohm’s law in hindi) का पालन करते हैं, उन्हें ओमीय अथवा रेखीय चालक कहते हैं।
चाँदी, ताँबा, पारा, नाइक्रोम, सल्फर, माइका, घुलनशील इलेक्ट्रोड वाले
विद्युत अपघट्य आदि ओमीय चालक है।
ओम का नियम (om ka niyam) सभी चालकों पर लागू नहीं होता जैसे निर्वात नलिका (vacuum tube),
अर्ध चालक डायोड (semiconductor diode), विद्युत अपघटनी द्रव (electrolytic liquid),
ट्रांजिस्टर (transistor) इत्यादि।
ऐसे चालकों को अन्-ओमीय चालक (non-ohmic conductors) कहा जाता है।
प्रतिरोध सामान्यतः निम्न दो प्रकार के होते हैं

(i) ओमीय प्रतिरोध (ohmic resistance)-
वे प्रतिरोध जो ओम के नियम का पालन करते है अर्थात् जिनके लिए y का मान नियत रहता है,
ओमीय प्रतिरोध कहलाते हैं।
इनके लिए v-i ग्राफ एक सरल धातु रेखा होती है। सभी धात्वीय चालक कम विभवान्तर के लिए ओमीय होते हैं।

(ii) अन-ओमीय प्रतिरोध (non-ohmic resistance)-
वे प्रतिरोध जो ओम के नियम का पालन नहीं करते हैं अर्थात् जिनके लिए v-i ग्राफ सरल रेखा न होकर वक्र रेखा होती है, अन-ओमीय प्रतिरोध कहलाते हैं।

यहाँ कुछ स्थितियाँ दी जा रही है जिनमे om ka niyam पालन नहीं होता हैं :-

Comments

Popular posts from this blog

MS excel kya hai

हुक का नियम exampl और उनके अनुप्रयोग

अभिकेंद्रीय बल किसे कहते है।